फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BJP's Seva Pakhwada from 17th, workers busy in preparations

Kushinagar News: भाजपा का सेवा पखवाड़ा 17 से, तैयारी में जुटे कार्यकर्ता

Sat, 13 Sep 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 13 Sep 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
BJP's Seva Pakhwada from 17th, workers busy in preparations
पडरौना। भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक सेवा सप्ताह का आयोजन करेगी। इसमें पार्टी की तरफ से जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को पार्टी की तरफ से जिले के अलग-अलग स्थानों पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। पकड़ियार बाजार प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा बगही धाम मंडल की तरफ से सिद्धपीठ बगही धाम में कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें मुख्य अतिथि डॉ. निलेश मिश्रा ने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान, रक्तदान और नमो मैराथन जैसे कार्यक्रम होंगे। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से जुट जाना होगा। विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हर बूथ पर एक-एक पौधा लगाकर उसे पेड़ बनने तक संरक्षण देना होगा। कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सर्वजित गुप्ता ने किया। इस दोरान दिग्विजयनाथ, पवन, आषुतोष, रवि तिवारी,अनिल सिंह, मनोज पांडेय, आनंद दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed