{"_id":"69d02923ccac7adbc20b400c","slug":"bjps-district-executive-committee-announced-22-new-faces-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-157472-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: भाजपा की जिला कार्यकारिणी घोषित, 22 चेहरे नए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: भाजपा की जिला कार्यकारिणी घोषित, 22 चेहरे नए
Sat, 04 Apr 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। भाजपा ने जिला कार्यकारिणी घोषित की है। जिलाध्यक्ष ने 32 पदाधिकारियों की सूची में 10 पुराने चेहरों को मौका दिया है। 22 चेहरे नए हैं।
जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने बताया कि जिला मंत्री रहे विवेकानंद शुक्ल, अतुल श्रीवास्तव व रामगोपाल गुप्ता को जिला महामंत्री के दायित्व दिया गया है। जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल, रमेश सिंह को पुनः जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनंद को जिला मंत्री का दायित्व मिला है। जिला मंत्री डॉ. सीमा गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि सह मीडिया प्रभारी रहे अमित राय को जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व मिला है।
नमो नारायण मौर्य को पुनः आई टी विभाग का जिला संयोजक बनाया गया है। जिला महामंत्री रहे सुदर्शन पाल को कार्यालय मंत्री का दायित्व मिला है।
जबकि नंद किशोर नाथानी को पुनः जिला कोषाध्यक्ष का दायित्व मिला है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा मीनू जिंदल, सुरेंद्र सिंह, पशुपति जायसवाल, डॉ. टीएन राव, प्रवीण गुंजन को जिला उपाध्यक्ष, कन्हैया शर्मा, ज्ञान विक्रम सिंह, हरि गोविंद रौनियार, कन्हैया कुशवाहा, रोशनी देवी, रामक्यास सिंह, धन्नंजय राय को जिला मंत्री बनाया गया है। इसी तरह धनंजय तिवारी को सह कोषाध्यक्ष, धर्मेंद्र राव व अखिलेश दास गुप्ता को सह कार्यालय मंत्री तो शैलेंद्र सिंह व नीतीश यादव जिला संयोजक सोशल मीडिया और निशांत शुक्ल व वरुण राय को सह संयोजक सोशल मीडिया बनाया गया है।