फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BJP workers burned an effigy in protest against Swami Prasad Maurya.

Kushinagar News: स्वामी प्रसाद मौर्य के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

Wed, 01 Jul 2026 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
BJP workers burned an effigy in protest against Swami Prasad Maurya.
पडरौना। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को भरपटिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के हालिया बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता पप्पू पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूंककर उनके खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


पप्पू पांडेय ने आरोप लगाया कि स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार प्रभु श्रीराम और हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे हैं, जिससे करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए धार्मिक आस्था पर टिप्पणी करना उचित नहीं है। पप्पू पांडेय ने प्रशासन से मांग की कि मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य को गिरफ्तार किया जाए और उनके विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने शीघ्र और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की तो भाजपा कार्यकर्ता व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल विशुनपुरा के मंत्री मनोज गोंड ने किया। प्रदर्शन में मनोज राजभर, अर्जुन राजभर, विशाल गुप्ता, कैलाश मुसहर, गमहा राजभर, परमा प्रसाद, शैंपू देवी, इंदु देवी, पिंकी देवी, रीता देवी, मंजू देवी, जसोदा देवी, हीरमती देवी, रामू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed