फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   bjp worker fired dummy of kalraj and amit sah

भाजपा कार्यकर्ताओं ने शाह-कलराज का पुतला फूंका

Wed, 25 Jan 2017 11:34 PM IST
कुशीनगर/ ब्यूरो
कुशीनगर/ ब्यूरो Updated Wed, 25 Jan 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
bjp worker fired dummy of kalraj and amit sah
सेवरही में हियुवा कार्यकर्ताओं ने तमकुहीराज विधान सभा के भाजपा के घोषित प्रत्याशी का पुतला जला कर विरोध जताया। - फोटो : अमर उजाला
कुशीनगर। जिले की पांच सीटों के लिए भाजपा उम्मीदवारों के नाम की घोषणा के साथ ही पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की नाराजगी सड़क पर आ गई। बुधवार को तमकुहीराज क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों ने पूर्व विधायक नंदकिशोर मिश्र के समर्थन में पद से इस्तीफा देने की घोषणा करते हुए जुलूस निकाला। इसके बाद पुतला भी फूंका। खड्डा में भी तीन जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने घोषित प्रत्याशी का पुतला फूंककर विरोध जताया।      
विज्ञापन

तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार सुबह करीब 10 बजे पूर्व विधायक नंदकिशोर मिश्र के समर्थन में तमाम कार्यकर्ता तमकुहीराज बाजार स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरने को कहा। इसके बाद पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय लाल श्रीवास्तव, दिनेश, पूर्व जिला महामंत्री अजय राय, पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र, तमकुहीराज मंडल अध्यक्ष प्रदीप राव, उपाध्यक्ष विनोद सिंह, सेवरही मंडल अध्यक्ष कृष्णबिहारी, उपाध्यक्ष शैलेंद्र पांडेय, अमवा दीगर के मंडल अध्यक्ष महंथ यादव, महामंत्री महमूद आलम, उपाध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव समेत कई पदाधिकारियों ने इस्तीफा देने की घोषणा की। नाराज पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय नेतृत्व के विरोध में नारेबाजी की तथा कस्बे में जुलूस भी निकाला। इसके बाद पटेल प्रतिमा के पास राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत केंद्रीय नेतृत्व का पुतला फूंका। पूर्व विधायक नंद किशोर मिश्र ने कहा कि अटल जी की पार्टी अब दोराहे पर खड़ी है। कार्यकर्ताओं की इच्छा का सम्मान करेंगे।      
विज्ञापन

तमकुहीरोड व सेवरही में टिकट वितरण में हियुवा के वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए बुधवार को हियुवा की सेवरही इकाई ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और सांसद कलराज मिश्र का पुतला जलाया। इस दौरान नत्थू साह, रामपाल साहनी, संदीप जायसवाल, विजय निषाद, मनोज मद्धेशिया, राजकिशोर निषाद, सत्येंद्र कुशवाहा, लालबाबू मद्धेशिया आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटवा बाजार में खड्डा विधानसभा के घोषित प्रत्याशी के विरोध में देवतहा बाली गांव के बाजार में भाजपा समर्थकों ने पार्टी के घोषित प्रत्याशी के विरोध में पुतला दहन किया। इस दौरान अनुपम तिवारी, राजकिशोर चौबे, अर्जुन पासवान, सर्वेश कुशवाहा, आदि मौजूद रहे। पकड़ियार बाजार में भी खड्डा के घोषित प्रत्याशी का पुतला जलाया। इस दौरान  राजेंद्र, नितीश, रामानुज मिश्रा, पल्लू, रामचंद्र गुप्ता मौजूद रहे।      

छितौनी प्रतिनिधि के अनुसार खड्डा विधान सभा क्षेत्र से भाजपा के घोषित प्रत्याशी के विरोध में हियुवा व भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य के विरोध में नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला और सब्जी मंडी में पुतला जलाया। कार्यकर्ता विजय , हियुवा नेता प्रिंशु गुप्ता, कर्मवीर साहनी, छबीलाल यादव, संतोष चौधरी, राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed