फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BJP was serious to security and progress

सुरक्षा, विकास के प्रति गंभीर है भाजपा सरकार: संघमित्रा

Wed, 27 Oct 2021 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
BJP was serious to security and progress
सुरक्षा, विकास के प्रति गंभीर है भाजपा सरकार: संघमित्रा
विज्ञापन

नगर के एक होटल में सम्मानित किए गए भाजपा के पदाधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा की तरफ से चल रहे सेवा सप्ताह के तहत बुधवार को नगर के एक विवाह भवन परिसर में पडरौना विधानसभा के भाजपा मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारियों को सम्मानित किया गया। उन्हें अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न दिया गया।
सदर विधायक व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की पुत्री व बदायूं की सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। कार्यकर्ताओं की बदौलत ही केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। आगामी 2022 के चुनाव में भी कार्यकर्ताओं के सहयोग और प्रदेश में योगी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। देश के विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा भाजपा की सरकार में ही संभव है।
विज्ञापन

कार्यक्रम को विशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव गौतम, पड़रौना ब्लॉक प्रमुख आशुतोष सिंह बहुगुणा, ऋतिक सिंह गौतम आदि ने संबोधित किया। संचालन सूर्यप्रकाश शुक्ला चिंटू ने किया। अंत में आयोजक हरि राय, किशोर यादव, रामप्रताप सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया। इस दौरान नीरज तिवारी, राजन श्रीवास्तव, वीरेंद्र सिंह, सज्जन गुप्ता, ऋषभ सिंह, धीरज पाठक, सर्वेश पाठक, रामवृक्ष गिरी और आलोक चौबे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed