फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP MP Sanghamitra Maurya campaigning in favor of Swami Prasad Maurya Video In Fazilnagar Assembly Constituency Goes Viral

सांसद संघमित्रा की सफाई: न घूंघट में न नकाब में, मैं बिंदास घूमती हूं खुले आसमान में, वीडियो है तो वायरल करें

Tue, 01 Mar 2022 04:41 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 01 Mar 2022 04:41 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्या रविवार की रात फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के जौरा-मगुलही गांव में पहुंचीं। संघमित्रा ने कहा कि मैं अंधेरे में नहीं घूमती। अगर वीडियो बनाने का शौक है तो आइए बनाइये मैं यहीं हूं।

विज्ञापन
BJP MP Sanghamitra Maurya campaigning in favor of Swami Prasad Maurya Video In Fazilnagar Assembly Constituency Goes Viral
स्वामी प्रसाद मौर्य, संघमित्रा मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं सांसद संघमित्रा मौर्य का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो के जरिए उन पर आरोप लग रहा है कि संघमित्रा अपने पिता सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रही हैं। हालांकि संघमित्रा ने इस आरोप को निराधार और साजिश बताया है। उनका कहना है कि अगर किसी के पास प्रचार करने का वीडियो है तो उसे वायरल करे। मैं सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थी।

विज्ञापन

सुबूत चाहिए सिर्फ अफवाह से काम नहीं चलता
संघमित्रा ने कहा कि संघमित्रा मौर्य अंधेरे में नहीं घूमती। अगर वीडियो बनाने का शौक है तो आइए बनाइये मैं यहीं हूं। न घूंघट में न नकाब में, न मास्क में न हिजाब में, मैं तो बिंदास घूमती हूं खुले आसमान में। सुबूत चाहिए होता है, सिर्फ अफवाह से काम नहीं चलता। जिनके पास सपा का प्रचार करते हुए वीडियो है तो वायरल भी करें।

विज्ञापन

 

भाजपा सरकार की छवि खराब कर रहा भाजपा प्रत्याशी
कुशीनगर में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर हुए हमले में उनकी बेटी बदायूं सांसद संघमित्रा का हाथ में लाठी लेकर घूमते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह भाजपा व प्रत्याशी को ही आड़े हाथों ले रही हैं। अमर उजाला ने इस मामले में सांसद संघमित्रा से बात की तो उन्होंने बताया कि वह पिता की रैली में नहीं थीं पर हमले के बाद आई हैं। कहा कि भाजपा की परमिशन वाली गाड़ी यहां मौजूद है। सीधे तौर पर भाजपा प्रत्याशी व उनके लोगों ने हमला किया है। पार्टी का बचाव करते हुए कहा कि यह भाजपा को बदनाम करने की साजिश है। हाईकमान को प्रत्याशी की हरकत के बारे में बताया है।
 

पिता के पक्ष में प्रचार करने का आरोप

संघमित्रा मौर्या बदायूं से भाजपा की सांसद और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या की बेटी हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्या रविवार की रात फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के जौरा-मगुलही गांव में पहुंचीं। उन पर सपा प्रत्याशी अपने पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के पक्ष में प्रचार करने का आरोप लगाकर कुछ कार्यकर्ताओं ने शोर-शराबा किया। बताया जा रहा है कि भीड़ बढ़ते देख संघमित्रा मौर्या वहां से चली गईं।

 

 

विज्ञापन

जौरा-मगुलही में कर रही थीं प्रचार

बताया जा रहा है कि रविवार रात करीब पौने नौ बजे वह अपने पिता के समर्थन में फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के गांव जौरा-मगुलही में प्रचार कर रही थीं। इसकी भनक लगते ही कुछ स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता पहुंच गए। उन लोगों को देख महिला सांसद तत्काल अपने वाहन में बैठकर वापस जाने लगीं। वहां पहुंचे कुछ पत्रकारों के पूछने पर वहां निजी कारणों से आने की बात कहते हुए आगे बढ़ गईं। संघमित्रा मौर्या के उस गांव में मौजूदगी का वीडियो वायरल हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed