फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   bjp mahasampark compaign upto 1 month

Kushinagar News: एक माह चलेगा भाजपा का महा जनसंपर्क अभियान

Sat, 20 May 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 20 May 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
bjp mahasampark compaign upto 1 month
भाजपा के जिला कार्यालय में हुई जिला कार्यसमिति की बैठक
विज्ञापन

केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के नौ साल पूरा होने पर चलाया जाएगा अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का नौ साल का कार्यकाल 30 मई को पूरा हो जाएगा। इसलिए भाजपा देशभर में महा जनसंपर्क अभियान चलाने जा रही है। इस महा जनसंपर्क अभियान को लेकर भाजपा ने वृहद स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में शनिवार को रविंद्रनगर स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में जिला कार्यसमिति की बैठक हुई। इसमें 30 मई से 30 जून तक जनपद में चलने वाले महा जनसंपर्क अभियान की सफलता के लिए रणनीति बनाई गई।
बतौर मुख्य वक्ता भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार के नौ वर्ष का कार्यकाल 30 मई को पूरा हो जाएगा। इसे लेकर कार्यक्रमों की योजना बना ली गई है। लोकसभा और विधानसभा क्षेत्र स्तर पर महाअभियान के रूप में यह कार्यक्रम पूरा एक महीना 30 मई से 30 जून तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन

लोकसभा स्तर पर छह कार्यक्रमों जनसभा, प्रेसवार्ता, प्रबुद्ध सम्मेलन, व्यापारी सम्मेलन, इंटरनेट मीडिया वालंटियर्स सम्मेलन और विकास तीर्थ का अवलोकन के आयोजन की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विधानसभा स्तर पर चार कार्यक्रम वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन, मोर्चा का संयुक्त सम्मेलन, लाभार्थी सम्मेलन और 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 25 जून को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को भी इसका हिस्सा बनाया गया है, जिसे भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारी के क्रम में इस्तेमाल करेगी।
उन्होंने कहा कि लोकसभा स्तर के कार्यक्रम एक से 20 जून और विधानसभा स्तर के कार्यक्रम 21 से 30 जून तक आयोजित होंगे। इसके अलावा भाजपा महाजनसंपर्क अभियान भी चलाएगी। इस अभियान के तहत पार्टी के सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को भाजपा की उपलब्धियों के बारे में बताएंगे।
इस दौरान विशिष्ट अतिथि देवरिया के सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, जिला प्रभारी रमेश सिंह सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता और आभार ज्ञापन जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र और संचालन जिला महामंत्री संतोष दत्त राय ने किया।


इस दौरान क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. बच्चा पांडेय नवीन, क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री सत्येंद्र मिश्र, सांसद विजय कुमार दुबे, विधायक मनीष जायसवाल, विवेकानंद पांडेय, विनय प्रकाश गोंड, सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, मोहन वर्मा, पडरौना नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विनय जायसवाल, कुशीनगर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष किरन जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह, बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, लल्लन मिश्र, जयप्रकाश शाही, जगदंबा सिंह, रजनीकांत मणि त्रिपाठी, डॉ. पीके राय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed