{"_id":"688530165dc065c2e7054638","slug":"bjp-leader-and-sdo-are-adamant-on-taking-action-against-each-other-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-142363-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई पर अड़े भाजपा नेता और एसडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई पर अड़े भाजपा नेता और एसडीओ
Sun, 27 Jul 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष व बिजली विभाग के एसडीओ के बीच हुई हाथापाई के मामले में दोनों पक्ष एक दूसरे पर कार्रवाई के लिए अड़े हैं। तमकुहीराज पुलिस जांच का हवाला देते हुए कुछ भी बोलने से कतरा रही है और जांच की बात कही। एसडीओ एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग किए हैं। इसके अलावा अपने बिजली निगम के संगठन को भी सूचना लिखित रूप से दिया है।
तमकुहीराज कस्बा स्थित बिजली उपकेंद्र पर बृहस्पतिवार शाम भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय राय व बिजली विभाग के तमकुहीराज एसडीओ शुभम अग्रहरी के बीच नोकझोंक व हाथापाई हो गई। मामले से जुडा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। घटना के बाद देर शाम बिजली कर्मचारियों के साथ एसडीओ ने भाजपा नेता के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की जबकि शुक्रवार को 50 से अधिक कार्यकर्ता के साथ पहुंचे भाजपा नेता की ओर से लक्ष्मीपुर बाबू निवासी गुलशन कुमार ने तहरीर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। दोनों पक्ष के कदम पीछे खींचने के लिए तैयार नहीं है। जिम्मेदार मामले को डैमेज कंट्रोल करने में जुटे हैं। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय राय का आरोप है कि बिजली व्यवस्था में गड़बड़ी के लिए एसडीओ का मनमानीपूर्ण व्यवहार जिम्मेदार है। इसके कारण लापरवाह कर्मचारी आम लोगों के समस्याओं के लिए अपने दायित्वों का ठीक ढंग से निर्वहन नहीं कर रहे है और शिकायत करने के बाद उलझ जा रहे हैं। एसडीओ शुभम अग्रहरि का कहना है पुलिस की ओर से कार्रवाई के लिए शनिवार का दिन निर्धारित किया गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। विद्युत संघर्ष समिति व राज्य विद्युत परिषद अभियंता समूह को मामले की जानकारी दी गई है। कार्रवाई नहीं होने पर संगठन की मदद से आगे की लड़ाई लड़ूंगा।