Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BJP is all over party

‘समाज के सभी लोगों को साथ लेकर चलती है भाजपा’

Fri, 19 Nov 2021 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
BJP is all over party
‘समाज के सभी लोगों को साथ लेकर चलती है भाजपा’
विज्ञापन

- कप्तानगंज मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के मेहड़ा गांव में लगाई चौपाल
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। क्षेत्र के ग्राम सभा मेहडा में कप्तानगंज मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौपाल लगाई। चौपाल में गांव के लोगों की समस्याएं सुनीं गईं और उसके शीघ्र निस्तारण के लिए आश्वासन देते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई।
पशुधन मत्स्य दुग्ध विकास मंत्री जयप्रकाश निषाद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने सबका साथ, सबका विकास के नारे को चरितार्थ कर सबके विश्वास को जीतने का कार्य किया है। विकास कार्यों के साथ कोरोना संक्रमण के उन्मूलन के लिए केंद्र सरकार के प्रयासों का पूरा विश्व प्रशंसा कर रहा है। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की वजह से विश्व के पटल पर भारत की छवि मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने निषादों को सबसे ज्यादा सम्मान देने का कार्य किया। प्रदेश सरकार ने गरीब, मजदूर, किसान के लिए कई योजना संचालित कर समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभांवित किया है। चौपाल को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा डॉ. शेषमणि गोंड़, राम गोपाल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष आनंद मिश्र, राजेश साहनी और राजेश गुप्ता ने संबोधित किया।
विज्ञापन

इस दौरान अवधेश गिरी, रामकृपाल निषाद, बैजनाथ गुप्ता, तेजबहादुर सिंह, शिव कुमार चौबे, हरिप्रसाद चौधरी, टीएन गुप्ता और श्यामबदन साहनी आदि मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने दी सरकारी योजनाओं की जानकारी
बोदरवार। क्षेत्र के हरपुर, मछागर, भीष्वा उर्फ विशुनपुर आदि गांव में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री जयप्रकाश निषाद ने कहा प्रदेश सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए कई योजनाएं संचालित की है। प्रदेश में अपराध और बेरोजगारी समाप्त करने की दिशा में कई कड़े फैसले किए गए हैं। इसका लाभ अब जनता को मिलना शुरू हो गया है। इस दौरान आनंद मिश्रा, राजेश गुप्त, रामगोपाल, शेषमणि गोंड, रविंद्र प्रसाद, हरी प्रसाद, बैजनाथ गुप्त, शिव कुमार चौबे आदि मौजूद रहे है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed