फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BJP government was anti farmer and poor man

किसानों और गरीबों की विरोधी है सरकार: सुभाषिनी अली सहगल

Mon, 01 Nov 2021 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
BJP government was anti farmer and poor man
किसानों और गरीबों की विरोधी है सरकार: सुभाषिनी अली सहगल
विज्ञापन

आठ सूत्री ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। पूर्व सांसद व पोलित ब्यूरो सदस्य (माकपा) सुभाषिनी अली सहगल सोमवार को कसया में केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों पर जमकर बरसीं। सरकार को किसान व गरीब विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि यह सरकार पूरी तरह अमीरों व उद्योगपतियों के इशारे पर चल रही है और उन्हीं के लिए कार्य कर रही है।
वह सबसे पहले कसया नगर में माकपा के कामरेडों के साथ नगर में पदयात्रा कीं और उसके बाद पैदल ही तहसील पहुंचीं। वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार जाति-धर्म के नाम पर लोगों को बांटकर शासन कर रही है। कोरोना काल में हजारों गरीबों की मौत हुई। सरकार उनके लिए इलाज की सुविधा मुहैया कराने की बजाए नीम व पीपल के पेड़ के नीचे सोने की सलाह देती रही। लोगों को घरों में बंदकर अरबों-खरबों के सरकारी धन को लूटने का कार्य किया गया। मुफ्त के नाम पर गरीबों को सड़ा गला खाद्यान्न बांटा जा रहा है। अच्छी उपज सरकार और उद्योगपतियों के गोदाम में बंद हैं। फसल को खून पसीना बहाकर पैदा करने वाले किसान दाने-दाने को मोहताज हैं।
विज्ञापन

माकपा नेता ने कहा कि सरकार चीन, पाकिस्तान और तालिबान को देखने की बात करती है, पर महंगाई को देखने की बात क्यों नहीं करती। आज पेट्रोल, डीजल, गैस, अनाज, खाद्य तेल और रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। लेकिन सरकार के कान बहरे हो गए हैं। मुसहरों को अपना बताने वाली सरकार उनके बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल नहीं मुहैया करा पा रही है। लोगों के पास रेल टिकट के पैसे नहीं है। सरकार एयरपोर्ट बनवा रही और जहाज उड़ा रही है। सीलिंग की जमीन पर आज तक सरकार गरीबों को कब्जा नहीं दिलवा पाई। ऐसी सरकार को एक क्षण भी सत्ता में रहने का हक नहीं है। सबको मिलकर इस सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करना चाहिए। दलित व मासूम बच्चियों के साथ हुए दुष्कर्म के आरोपियों को सरकार बचाने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन तहसीलदार मान्धाता सिंह को सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार व विभूति चौहान ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पवन कुमार व संचालन जिलामंत्री अयोध्या लाल श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर विजय श्रीवास्तव, दुर्गा प्रसाद यादव, कलामुद्दीन, रामेश्वर सिंह, गेंदा सिंह, दल्लू यादव, मुहम्मद इद्रीश सिद्दीकी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed