फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BJP government is working without discrimination: MLA

बिना भेदभाव के कार्य कर रही है भाजपा सरकार : विधायक

Tue, 05 Dec 2023 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 05 Dec 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
BJP government is working without discrimination: MLA
खड्डा। क्षेत्र के बहोरा छपरा और भजन छपरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम हुआ। इसमें लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। खड्डा विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार बिना भेदभाव के कार्य कर रही है।
विज्ञापन

विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि सरकार अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाएं पहुंचा रही है। पूर्व की सरकारों में सरकारी योजनाओं का लाभ बिचौलिए ले लेते थे। खड्डा ब्लॉक प्रमुख शशांक दुबे ने कहा कि जो लोग अभी तक योजनाओं से हैं, उन्हे इस कार्यक्रम के माध्यम से लाभान्वित कराया जाएगा। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. रवींद्र ने लोगों की तरफ से मिले शिकायतों का निस्तारण का आश्वासन दिया। अंत में बहोर छपरा ग्राम के प्रधान संग्राम यादव ने सभी के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. रामाधार राजभर, बीडीओ प्रदीप मल्ल, धर्मेंद्र यादव, निखिल उपाध्याय, अनुराग प्रताप सिंह, एडीओ एजी दिवाकर मणि, सुबोध कुशवाहा, ग्राम प्रधान यशवंत कुशवाहा, रामप्यारे कुशवाहा, श्रवण कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
कप्तानगंज/बरवापट्टी। खभराभार पंचायत भवन परिसर में सोमवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम हुआ। नोडल अधिकारी डीसीओ राजकुमार सैनी ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचानी है। उन्होंने किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, मुक्त बिजली कनेक्शन, हर घर में मुफ्त पानी कनेक्शन आदि योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान बीडीओ प्रवीण कुमार शुक्ला, आनंद मिश्रा, आशीष मिश्रा, जय प्रकाश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
बरवापट्टी क्षेत्र के दशहवा और विचपटवा गांव में हुए कार्यक्रम में एलईडी वैन के माध्यम से केंद्र सरकार की तरफ से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। बीडीओ रामराज कुशवाहा ने कृषि, सहकारिता, विकास सहित स्वास्थ्य विभाग की तरफ से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि लल्लन प्रसाद गोंड, एडीओ पंचायत मजरूल हक, सचिव रविंद्र सिंह, ग्राम प्रधान उमेश कन्नौजिया आदि ने संबोधित किया। इस दौरान बृजेश तिवारी, स्वामीनाथ यादव, अवधकिशोर कुशवाहा, नंदलाल भारती आदि मौजूद रहे।
---
पात्रों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सुधीर राव

कसया। हाटा ब्लाक के नकहनी और परासखाढ़ में पंचायत भवन के परिसर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा चौपाल में प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ जनता को बिना भेदभाव के मिल रहा है। बीडीओ सुधा पांडेय ने योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम में पशुपालन विभाग ,आयुष्मान भव, प्रदर्शन प्रक्षेत्र, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास पुष्टाहार विभाग ने स्टाल लगाए थे। संचालन धनंजय मणि त्रिपाठी ने किया। विद्यालय के छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर नोडल अधिकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी, शैलेंद्र कुमार राय, संजय कुमार, सचिव रितेश सिंह, ग्राम प्रधान जवाहर लाल मधेशिया, उषा देवी प्रधान, प्रतिनिधि फागू निषाद, विनोद गुप्ता, सीडीपीओ प्रत्युष चंद्रा, जनार्दन राय विजय कुमार, अरुण कुमार, सरवर आलम, झब्बल राय, पिंटू राय, दीनानाथ राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed