फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BJP government is the guarantee of development: MP

विकास की गारंटी है भाजपा सरकार : सांसद

Mon, 18 Dec 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 18 Dec 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
BJP government is the guarantee of development: MP
क्षेत्र के जंगल हनुमानगंज में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में अन्नप्राशन कराते स
पडरौना। क्षेत्र के जंगल हनुमानगंज और सिधुवा मिश्रौली गांव स्थित उच्चा प्राथमिक विद्यालय परिसर में रविवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित हुई। इसमें लोगों को भाजपा सरकार की तरफ से संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार विकास की गारंटी है। भाजपा हमेशा विकास की राजनीति करती रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता करते हैं। इसलिए विकसित भारत यात्रा के तहत कार्यक्रम आयोजित कर प्रत्येक व्यक्ति को सरकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, पीएम आवास योजना ग्रामीण, किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने बाल विकास विभाग एवं पुष्टाहार विभाग की तरफ से आयोजित गर्भवती महिलाओं को फल देकर और छोटे बच्चे का अन्नप्रासन्न कराया। कार्यक्रम को नोडल अधिकारी सहायक निदेशक रेशम एके मल्ल, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, लल्लन मिश्र आदि ने संबोधित किया। संचालन ग्राम प्रधान जंगल हनुमानगंज रिजवान खान ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल, बंका सिंह, बिपिन बिहारी मिश्रा, बालक दास त्यागी, बीडीओ सुशील अग्रहरि, एडीओ पंचायत अरुण कुमार गौड़, सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

पडरौना। क्षेत्र के गांव राउतपार स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत चौपाल लगा। इसमें लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।


विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास, विधवा, वृद्धा, दिब्याग पेंशन आदि जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज के हर वर्ग के लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। भाजपा सरकार में सभी वर्ग के लोगों को लाभ पहुंच रहा है। चौपाल को राजेंद्र यादव, नोडल अधिकारी रमेशचंद्र सिंह आदि ने संबोधित किया। चौपाल की अध्यक्षता विद्याधर ओझा और संचालन महेंद्र शर्मा ने किया। इस दौरान सेवानिवृत्त न्यायाधीश उपेंद्रचंद मिश्र, प्रमोद पांडेय, सरफ आलम, राजकुमार तिवारी, दीपक गोड़, नूतन मिश्र, सत्यम नारायण चौबे आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed