फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BJP government at the center is necessary for developed India: AK Sharma

विकसित भारत के लिए केंद्र में भाजपा सरकार जरूरी : एके शर्मा

Sun, 19 May 2024 05:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 19 May 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
BJP government at the center is necessary for developed India: AK Sharma
कसया नगर में एक निजी रिसॉर्ट में सम्मलेन को संबोधित करते नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा।
कसया (कुशीनगर)।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने के लिए केंद्र में भाजपा की सरकार जरूरी है। गांव, गरीब, किसान, बेरोजगार और नौजवानों का ख्याल रखने वाली पार्टी सिर्फ भाजपा है।
ये बातें शनिवार को कसया में नगर निकाय एवं पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन के अलावा प्रधानाचार्य प्रबंधक सम्मेलन में नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कहीं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की नींव रखने और दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के साथ ही हर क्षेत्र में विश्व का सिरमौर बनाने के लिए है। प्रधानमंत्री के विगत दस वर्षों के स्वर्णिम काल की बदौलत आज दुनिया भर में भारतवासियों को गर्व की दृष्टि से देखा जाता है।
विज्ञापन

वहीं फाजिलनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि पहले प्रदेश की जनता बिजली कटौती से परेशान थी। आज गांव, कस्बा सहित पूरे प्रदेश में निर्बाध बिजली मिल रही है। आने वाले कुछ समय बिजली के मामले में उप्र आत्मनिर्भर हो जाएगा। यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुए विकास की देन है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के बीते 10 वर्ष का कार्य जनता के सामने है। मोदी सरकार ने विकास के साथ देश की आध्यात्मिक विरासत को आगे बढ़ाया है। सम्मेलन को सांसद विजय दुबे, विधान परिषद सदस्य डॉ. रतनपाल सिंह,जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, कुशीनगर विधायक पीएन पाठक, हाटा विधायक मोहन वर्मा, फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा,लोकसभा प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी ने संबोधित किया। इस दौरान लोकसभा संयोजक अवधेश प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष कुशीनगर किरण जायसवाल, पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, सुरेंद्र सिंह, देवेंद्र मणि, गोरख राय, शैलेंद्र दत्त शुक्ल,बुंदल पाण्डेय, अभिषेक तिवारी, धनंजय तिवारी द्वितीय, वरुण राय,उमेश उपाध्याय,नथुनी कुशवाहा, डॉ पुनीत राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विकास के साथ मोदी ने बढ़ाई आध्यात्मिक विरासत

फाजिलनगर। लोकसभा चुनाव विकास के मुद्दे पर हो रहा है। केंद्र सरकार के बीते 10 वर्ष का कार्य जनता के सामने है। मोदी सरकार ने विकास के साथ देश की आध्यात्मिक विरासत को आगे बढ़ाया है। ये बातें प्रदेश के ऊर्जा व नगर विकास मंत्री डाॅ. एके शर्मा ने कहीं। वे शनिवार को कस्बा स्थित एक विवाह भवन

वहीं फाजिलनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि पहले प्रदेश की जनता बिजली कटौती से परेशान थी। आज गांव, कस्बा सहित पूरे प्रदेश में निर्बाध बिजली मिल रही है। आने वाले कुछ समय बिजली के मामले में उप्र आत्मनिर्भर हो जाएगा। यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुए विकास की देन है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के बीते 10 वर्ष का कार्य जनता के सामने है। मोदी सरकार ने विकास के साथ देश की आध्यात्मिक विरासत को आगे बढ़ाया है।


क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि सरकार की उपलब्धि जनता तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। मुफ्त अनाज, किसान सम्मान निधि, पीएम आवास, आयुष्मान योजना आदि ने परिदृश्य को पूरी तरह से बदल दिया है। जनता निश्चिंत होकर दो जून की रोटी प्राप्त कर रही है। चेयरमैन शत्रुमर्दन प्रताप शाही ने अतिथियों का स्वागत कर फाजिलनगर को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग की। कार्यक्रम का संचालन मनंजय तिवारी ने किया। इस दौरान कमलेश वर्मा, जेपी सिंह, रामसेवक सिंह, विवेक कुमार सिंह, राहुल सिंह, राजन कुमार शाही, गुडडू चौहान, पप्पे राय, मनोज चौबे, अमन श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed