फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BJP fulfills what it says: Manoj

भाजपा जो कहती है, उसे पूरा करती है : मनोज

Sat, 26 Feb 2022 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
BJP fulfills what it says: Manoj
कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के शिवपुर में जनसभा को संबोधित करते सांसद मनोज तिवारी। - फोटो : KUSHINAGAR
भाजपा जो कहती है, उसे पूरा करती है : मनोज
विज्ञापन

शिवपुर बाजार में चुनावी सभा को किया संबोधित
कसया (कुशीनगर)। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा जो कहती है, उसे पूरा करती है। वह शनिवार को कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के शिवपुर बाजार में भाजपा प्रत्याशी पीएन पाठक के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि हम मंदिर निर्माण की बात करते हैं तो किसी के पूजा स्थल का विरोध नहीं करते। प्रदेश में योगी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी तो काशी विश्वनाथ का अधूरा कार्य पूरा करने के साथ ही मथुरा को सजाने का कार्य पूरा होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार बेटियों के सम्मान में बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान चला रही है। गंगा सफाई के लिए नमामि गंगे मंत्रालय बनाया। कोरोना संक्रमण के बाद वैक्सीनेशन शुरू हुआ तो विपक्ष ने विरोध शुरू कर दिया था। आज वे चोरी छिपे वैक्सीन लगवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर बेटियों को स्कूटी दिया जाएगा। किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त यात्रा, शिक्षारत युवाओं को स्मार्ट फोन व टेबलेट मिलेगा। गांवों में जिम खुलेगा। उन्होंने कहा कि विकास के साथ ही योगी का बुलडोजर गुंडों, माफिया व लुटेरों पर चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed