फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BJP does politics of religion and caste, not development: Hardik

धर्म-जाति की राजनीति करती है भाजपा

Wed, 02 Mar 2022 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
BJP does politics of religion and caste, not development: Hardik
खड्डा विधनसभा क्षेत्र के धरनीपट्टी खेल मैदान में सभा को संबोधित करते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : KUSHINAGAR
भाजपा विकास की नहीं, धर्म और जाति की राजनीति करती है: हार्दिक
विज्ञापन

- धरनीपट्टी के खेल मैदान में कांग्रेस के गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष हार्दिक पटेल बोले
छितौनी (कुशीनगर)। गुजरात के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने मंगलवार को कहा कि भाजपा विकास की नहीं, धर्म व जाति की नकारात्मक राजनीति करती है। प्रदेश में यदि कांग्रेस की सरकार आती है तो किसानों का कर्जा पूर्ण रूप से माफ होगा। महिलाओं व व्यापारियों को सम्मान मिलेगा।
वह खड्डा विधानसभा क्षेत्र के धरनीपट्टी के खेल मैदान में कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्नाव व हाथरस की घटना आपको याद है न। यह सरकार हाथरस में दलित बेटी से दुष्कर्म करने वालों के साथ खड़ी थी। पीड़िता के शव को भी उसके परिजनों को नहीं सौंपा गया। आधी रात को इसी सरकार ने जलवा दिया था। मैं गुजरात का रहने वाला हूं। मोदी व अमित शाह के गुजरात से नहीं, बापू के गुजरात का रहने वाला हूं। भाजपा के लोग जो गुजरात मॉडल की बात करते हैं न, मैं उसी गुजरात का रहने वाला हूं। वहां युवा बेरोजगार हैं। गरीबों को मकान नहीं है। सड़कें टूटी हैं। इनका विकास देखना है तो गुजरात के सूरत व अहमदाबाद को छोड़कर गांवों को देखें।
विज्ञापन

उन्होंने यूपी में कांग्रेस की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में 20 लाख बेरोजगारों को नौकरी दी जाएगी। आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुधारना है तो कांग्रेस को वोट करें। हम सभी को राम व रावण के वध की नहीं, राम व सबरी के रिश्ते जैसी सरकार चाहिए। भाजपा कट्टरता की राजनीति करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को व्यास ओझा, प्रत्याशी धनजंय सिंह पहलवान, प्रकाश बहादुर, रतन मद्धेशिया, वाजिद अली, आफताब आलम, लालबाबू, डॉ. एनटी खान आदि ने संबोधित किया। इस दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ता और लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed