फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   bjp candidate announced

सावित्री देवी जिला पंचायत अध्यक्ष पद की उम्मीदवार घोषित

Tue, 22 Jun 2021 11:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
bjp candidate announced
सावित्री देवी जिला पंचायत अध्यक्ष पद की उम्मीदवार घोषित
विज्ञापन

- सपा पहले ही घोषित कर चुकी है प्रत्याशी, सीधा मुकाबला होगा
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीख तय होने के बाद अब भाजपा ने भी अपना पत्ता खोल दिया है। पार्टी ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले इनके पति प्रदीप जायसवाल भी जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं।
जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव संपन्न होने के बाद से ही अध्यक्ष पद को लेकर रस्साकशी शुरू हो गई थी। सपा ने पूर्व सांसद डॉ. बालेश्वर यादव की पुत्री रीता यादव को उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा की तरफ से सावित्री देवी पत्नी प्रदीप जायसवाल को उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा थी। स्वयं प्रदीप जायसवाल और उनके पुत्र कृष्ण मुरारी जायसवाल सदस्यों से संपर्क कर वोट भी मांग रहे थे लेकिन पार्टी की तरफ से इनके नाम की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई थी।
विज्ञापन

जिला पंचायत के वार्ड संख्या 60 से जिला पंचायत सदस्य चुनी गईं सावित्री जायसवाल को भाजपा की तरफ से जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी बनाए जाने की आधिकारिक जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनंद ने बताया कि प्रदेश के नेतृत्व मंडल, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल की सहमति से जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र ने उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
सपा भी जुटी है खेमाबंदी में
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा ने पहले ही रीता यादव को अपना उम्मीदवार घोषित कर रखा है। इनके समर्थन में पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी, राधेश्याम सिंह, पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती आदि दिग्गज नेता संपर्क में जुटे हैं। सपा उम्मीदवार की तरफ से बसपा व कांग्रेस के जीते सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में निर्दलीयों के भी साथ होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed