{"_id":"6af4bb708ad60e577f0a7a2d","slug":"bjp-announces-in-charges-for-all-seven-seats-in-kushinagar-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-172125-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: भाजपा ने कुशीनगर की सातों सीटों पर प्रभारियों का किया ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: भाजपा ने कुशीनगर की सातों सीटों पर प्रभारियों का किया ऐलान
विज्ञापन
पडरौना। भाजपा ने कुशीनगर जिले की सातों विधानसभा सीटों पर विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय से जारी सूची में सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारियों के नाम घोषित किए गए।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर जारी सूची के अनुसार, खड्डा विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी धरनीधर राम त्रिपाठी, पडरौना की मार्कण्डेय शाही, तमकुहीराज की अजय उपाध्याय और फाजिलनगर की संजय राव को सौंपी गई है। इसी तरह कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी कुंज बिहारी सिंह, हाटा का मार्कण्डेय तिवारी और रामकोला (सुरक्षित) का प्रभारी बलराम उपाध्याय को बनाया गया है।
नवनियुक्त प्रभारियों को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को गति देने की जिम्मेदारी दी गई है। नियुक्तियों के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। जिले में नवनियुक्त प्रभारियों को बधाई देने का सिलसिला जारी है।