फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   birth aniversary of atal bihari vajpayee celebrated

सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई पीएम अटल जी की जयंती

Thu, 26 Dec 2019 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
birth aniversary of atal bihari vajpayee celebrated
लोकमान्य कॉलेज सेवरही में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर जयंती मनाते - फोटो : KUSHINAGAR
सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई पीएम अटल जी की जयंती
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में भी हुए कार्यक्रम
पडरौना। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती बुधवार को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों और स्कूल व कॉलेजों में उनके जीवनी पर चर्चा की गई और चित्र पर पुष्पार्चन कर उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
पडरौना नगर के मिडास जूनियर हाईस्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के निदेशक आनंद सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवनी पर विस्तार से जानकारी देकर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रधानाध्यापक सीएल सिंह, मोहम्मद जीशान, इशिता, श्रेयांस, आंशिक, जिज्ञासा, श्रेया, अभिनव, चेयरमैन डीडी सिंह, विनिता सिंह, अनुप कुमार गुप्ता, प्रज्ञा, दिव्या तिवारी, धीरेंद्र, आदित्य, सुमन, प्रमिला पाल, वैभव दीक्षित, शालू तिवारी, प्रीति आदि समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार काली मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि सहज और सरल हृदय के धनी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के शासन काल में देश का विकास तेजी से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाजिलनगर प्रतिनिधि के अनुसार विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने कहा कि भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी ने भारतीय राजनीति को एक नया आयाम दिया। उन्हें सभी दलों के नेता स्नेह करते थे। हमें उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए।
दुदही प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के पृथ्वीपुर मुसहर बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र ने कहा कि सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही भाजपा सरकार की पहचान है। सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास को ध्यान में रखकर कार्य करने की नींव पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपाई ने ही रखी थी।
कठकुइया प्रतिनिधि के अनुसार श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज सेमरा हर्दो परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाई गई। तुर्कपट्टी प्रतिनिधि के अनुसार देवरिया सांसद प्रतिनिधि रविंद्र प्रताप मल्ल की अध्यक्षता में तुर्कपट्टी महुअवां स्थित सूर्य मंदिर परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार बाजार के दुर्गा मंदिर परिसर में बुधवार को जयंती समारोह का आयोजन किया गया। तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही के ब्लॉक सभागार में पूर्व विधायक डॉक्टर पीके राय की मौजूदगी में पूर्व पीएम अटल जी की जयंती मनाई गई। सुकरौली प्रतिनिधि के अनुसार नेहरू इंटर कॉलेज सुकरौली में भाषण, कला और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. अरूण प्रताप सिंह, डॉक्टर त्रिगुणानंद मणि, मनोज शाही, प्रमोद कुमार त्रिपाठी, संतोष कुमार दूबे आदि मौजूद रहे।

अटल स्मृति सम्मान मिलने पर बधाई
टेकुआटार। सोहसा पट्टी गौसी निवासी सिद्धार्थ कुमार को दिल्ली में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी जन्मदिन की पूर्वसंध्या पर ऽअटल स्मृति सम्मानऽ से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर सांसद विजय दूबे, विधायक डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल, रजनीकांत मणि त्रिपाठी, डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह, डॉ.प्रदीप राव, पीयूष कांत वर्मा, एलएन मौर्य, ग्रामप्रधान विपिन तिवारी आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed