फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   bird festival at wet land day

स्वस्थ पर्यावरण के लिए पेड़-पौधों का संरक्षण जरूरी

Sun, 02 Feb 2020 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
bird festival at wet land day
पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजमंदिर में वन विभाग की तरफ से निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता के बाद व? - फोटो : KUSHINAGAR
स्वस्थ पर्यावरण के लिए पेड़-पौधों का संरक्षण जरूरी
विज्ञापन

विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर बर्ड फेस्टिवल का आयोजन
मथौली बाजार। विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरा माफी में रविवार को वन विभाग ने बर्ड फेस्टिवल मनाया गया। चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
इसमें बतौर मुख्य अतिथि राजकीय इंटर कॉलेज ढाढ़ा के डॉ. कुल भास्कर ने कहा कि स्वस्थ पर्यावरण के लिए पशु-पक्षियों के साथ पर्याप्त मात्रा में पेड़-पौधों का होना बहुत जरूरी है। पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। इसलिए हमें इनके संरक्षण का बेहतर प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने छात्र-छात्राओं को गांव के ताल में मौजूद पनडुब्बी सिलही, कौआरी, बगुला, गैरी, सारस व किंगफिशर आदि पक्षियों से परिचित कराया। साथ ही उनकी विशेषताओं के बारे बताया। कार्यक्रम को डीएफओ बोनिकचंद्र ब्रह्मा ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बढ़ता प्रदूषण आज के दौर में सबसे बड़ी समस्या बनकर उभर रहा है। इसे रोकने का सबसे सटीक उपाय अधिक से अधिक पौधरोपण और उनका संरक्षण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्द्धन किया गया। इस दौरान रबीश सिंह, मनोज कुमार, अशोक कुमार, बलराम चौहान, गोमती यादव, महेंद्र यादव, इंद्रजीत पटेल, अब्दुल आलम, रामदुलारे सिंह, राजेश चौधरी, रामप्रीत सिंह, पद्मावती शुक्ला, मुकुंददेव सिंह, वरुणेश, चंचल, बलराम चौहान, मनीराज यादव आदि मौजूद रहे।
जल और पक्षियों के संरक्षण के बारे में किया जागरूक
लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के खोटहीं मनीताल के निकट रविवार को अंतरराष्ट्रीय आर्द्रभूमि दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में वन विभाग विभाग की तरफ से लोगों को जल और पक्षियों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

रेंजर अखिलेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि पशु-पशुओं का मानव से गहरा रिश्ता है। इनके साथ-साथ ताल-तालाब को संरक्षित करने की जरूरत है। इसके लिए लोगों को जागरूक करना होगा। इस दौरान वन दरोगा दिवाकर यादव, विवेक चौहान, ओपी शाही, पारस, भोला कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed