{"_id":"622795ecff65ad09843f0890","slug":"biker-injured-in-road-accident-kushinagar-news-gkp429333075","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
गंगुआ बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के पंचदेवरी मार्ग पर मंगलवार की दोपहर रकबा गांव के पास एक बाइक सवार चार पहिया वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे लोग घायल को समउर स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने सीएचसी तमकुहीराज रेफर कर दिया।
बिहार के कटेया थाना क्षेत्र के कोइसा भठवा गांव निवासी विपिन कुमार (32) तमकुहीराज कस्बे से अपने घर जा रहे थे। अभी वह रकबा गांव के पास पहुंचे ही थे कि चारपहिया वाहन की चपेट में आ गए, जिससे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। मौजूद लोग उन्हें समउर बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को घटना की जानकारी दी। निजी अस्पताल के डॉक्टर ने विपिन की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी तमकुहीराज रेफर कर दिया।