फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bike thief three youths arrested, 10 recovered

Kushinagar News: बाइक चोर तीन युवक गिरफ्तार, 10 बरामद

Sat, 24 Dec 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Bike thief three youths arrested, 10 recovered
खड्डा थाना क्षेत्र में चोरी की बाइक संग पकड़े गए तीनों शातिर। - फोटो : KUSHINAGAR
बाइक चोर तीन युवक गिरफ्तार, 10 बरामद
विज्ञापन

100 से अधिक वाहन बेच चुके हैं, यूपी की बाइक नेपाल में बेचते थे, खड्डा थाना क्षेत्र में पुलिस ने दबोचा
पडरौना। 100 से अधिक बाइक बेचने वाले तीन युवकों को खड्डा, पडरौना, स्वाट, साइबर पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की 10 बाइक बरामद हुई। पकड़े गए युवकों के पास दो तमंचा, चार कारतूस, दो खोखा, तीन मोबाइल फोन और बाइक बेचने से मिली 12 हजार रुपये नकदी बरामद हुई है। तीनों आरोपी कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज सहित अन्य जनपदों से बाइक चुराकर नेपाल बेच देते थे।
शनिवार को यह जानकारी एसपी धवल जायसवाल ने दी। पुलिस सभागार में वह पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी नहर के समीप तीन युवक बिना नंबर प्लेट की दो बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे हैं। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी करके उन्हें दबोच लिया। तीनों अभियुक्तों ने नहर की समीप झाड़ी में चोरी की आठ बाइक छिपाई थी। पुलिस ने उसे भी कब्जे में ले लिया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान जितेंद्र पुत्र लाठी निवासी चैनपुर थाना कोठीभार जनपद महराजगंज, कृष्णा कुशवाहा उर्फ छोटू पुत्र मान कुशवाहा निवासी शेषपुर चमरपुरवा थाना कोठीभार महराजंगज, अब्दुल गनी अंसारी पुत्र अब्दुल्ला अंसारी निवासी सुस्तातीन पेनहरा थाना बेलाटोरी जिला नवल परासी नेपाल के रूप में हुई। तलाशी के दौरान दो तमंचा 315 बोर, चार जिंदा कारतूस, दो फायर शुदा कारतूस, तीन चोरी के मोबाइल फोन व चोरी की मोटरसाइकिल के विक्रय के 12000 रुपये बरामद किया गया है।
विज्ञापन

पहले रेकी, फिर करते थे चोरी
एसपी ने बताया कि जिस गाड़ी पर इन युवकों का मन आ जाता था, उसके लिए पहले रेकी करते थे। पता लगाते थे कि बाइक का मालिक कहां है? किस तरफ जा रहा है? एक उसके आसपास रहता था ताकि बता सके कि वो आ रहा है या नहीं? खासकर कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज के भीड़भाड़ वाले स्थानों से ये तीनों मिलकर बाइक चोरी करते थे। सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए फुल मास्क लगा लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्टर चाबी लगी तो बाइक पार
एसपी ने बताया कि बाइक चोर अपने पास मास्टर चाबी रखते हैं, जैसे ही बाइक में मास्टर चाबी लगती, लेकर फरार हो जाते हैं। कुछ दिन तक बाइक छिपाकर रखने के बाद नेपाल में ग्राहक तलाशकर बेच देते थे।

चार वर्ष में 100 से अधिक बाइक बेच चुके हैं
पुलिस की पूछताछ में तीनों अभियुक्तों ने बताया कि वह चार वर्षों से बाइक चुराकर नेपाल में बेच देते थे। महराजगंज के रास्ते बाइक नेपाल पहुंचा देते थे। अभी तक तकरीबन 100 से अधिक बाइक बेच दिए है। बाइक की कंडीशन के अनुसार कीमत तय होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed