{"_id":"675357b41f6254f81a048687","slug":"bike-thief-identified-from-photo-of-challan-two-arrested-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-127747-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चालान के फोटो से बाइक चोर की पहचान, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चालान के फोटो से बाइक चोर की पहचान, दो गिरफ्तार
Sat, 07 Dec 2024 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 07 Dec 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के भैरोगंज बाजार से मंगलवार की देर शाम हुई बाइक चोरी का पुलिस ने 36 घंटे में शुक्रवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने बाइक को बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाइक चुराने वाले युवक की चोरी तब पकड़ी गई जब वह भैरोगंज बाजार से बाइक चुराकर ले जा रहा था तो रास्ते में जटहां पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने हेल्मेट नहीं पहने होने के कारण बाइक का चालान कर दिया, साथ ही उसकी बाइक के साथ फोटो भी खींचा। जब चालान का डिटेल बाइक मालिक के रजिस्टर्ड नंबर पर गया तो पहले तो वह बाइक चोरी से परेशान था, वहीं बाइक चालान का मैसेज आ गया। पुलिस को तहरीर देने के बाद उसने चालान का डिटेल दिखाया तो बाइक चुराने वाले युवक की फोटो के आधार पर पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने कूटरचित आरसी पेपर व फर्जी मुहर भी बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, पडरौना कोतवाली के बेतिया निवासी अवधेश भारती 3 दिसंबर की शाम भैरोगंज बाजार आया था। वह दुकान में दवा ले रहा था तो उसकी बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। इधर चोरी की बाइक से जा रहे युवक का जटहां पुलिस ने हेल्मेट नहीं पहने होने के चालान कर दिया। साथ ही उसकी बाइक के साथ फोटो भी ली। जब चालान का डिटेल बाइक मालिक के रजिस्टर्ड नंबर पर गया तो पहले तो वह बाइक चोरी से परेशान था, वहीं बाइक चालान का मैसेज आ गया। तहरीर देने के बाद चालान का डिटेल दिखाया तो आरोपी की शिनाख्त हो गई। पुलिस ने 36 घंटे के अंदर बिहार से बाइक बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
..
पकड़े गए एक आरोपी पर दर्ज है एनडीपीएस एक्ट का केस
पुलिस ने शुक्रवार को पकड़े गए तौकिर मियां पुत्र नईम मियां निवासी कुकुरा थाना शिकारपुर जिला पश्चिम चंपारण (बेतिया) और बबलू कुमार पुत्र भुटेली यादव निवासी मटियरिया वार्ड नं.-10 टोला (प्रतापपुर) थाना सेमरा जिला पश्चिम चंपारण को जेल भिजवा दिया है। आरोपी तौकिर मियां के विरुद्ध बिहार के साठी बेतिया थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज है। पुलिस टीम में एसओ मनोज कुमार वर्मा, एसआई देवव्रत यादव, एसआई आकाश कुमार ग्वाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
-
चोरी की बाइक पर लगाया फर्जी नंबर प्लेट, डुप्लीकेट आरसी भी बनवा ली
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बाइक को भैरोगंज बाजार थाना जटहां बाजार से चोरी कर बिहार ले गया। नंबर प्लेट बदल कर फर्जी नंबर प्लेट लगा दिया। कूटरचित आरसी पेपर रजि. नं. BR22BC3390 वाहन स्वामी तौकिर मियां के नाम से बना लिया। उस पर फर्जी मुहर जिला परिवहन पदाधिकारी पश्चिम चंपारण, बेतिया की लगी थी ताकि पुलिस उसे पकड़ न सके।