फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   bike theft arrested, 3 ranaway

चोरी की पांच बाइक बरामद, एक चोर गिरफ्तार, तीन भाग निकले

Mon, 03 Feb 2020 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
bike theft arrested, 3 ranaway
बाइक चोरी के आरोप में एक अभियुक्त की गिरफ्तारी की जानकारी देते एसपी विनोद कुमार मिश्र। - फोटो : KUSHINAGAR
चोरी की पांच बाइक बरामद, एक चोर गिरफ्तार, तीन भाग निकले
विज्ञापन

पडरौना। नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे सरगटिया-पिपरपांती मार्ग पर युवक को चोरी की बाइक के साथ पकड़ लिया, जबकि उसके तीन अन्य साथी मौके से चकमा देकर भाग निकले। पुलिस ने चोरी की पांच बाइक भी बरामद की है। चोरी के आरोप में पकड़ा गया युवक कसया थाना क्षेत्र के सिधुआं बांगर गांव का निवासी बताया जा रहा है।
एसपी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि नेबुआ नौरंगिया पुलिस रविवार की रात में क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान खबर मिली कि सरगटिया-पिपरपाती मार्ग पर कुछ लोग चोरी की बाइक के साथ एकत्र हुए हैं। पुलिस टीम ने वहां घेराबंदी करके एक युवक को पकड़ लिया। जबकि अंधेरा होने का फायदा उठाकर तीन लोग वहां से गन्ने के खेतों में भाग निकले। पकड़े गए युवक ने अपना नाम विनय यादव पुत्र बलदेव यादव निवासी सिधुआं बांगर टोला लक्ष्मीपुर थाना कसया बताया। तलाशी ली गई तो उसके पास एक कट्टा कारतूस व चाभी का गुच्छा तथा 415 रुपये नकद व मोबाइल बरामद हुआ। मौके पर मिली पांच बाइकों को इन लोगों ने अलग-अलग जगहों से चुराया था, जिसे नेपाल बेंचने के लिए ले जा रहे थे। एसपी ने बताया कि मौके से भागने वाले तीन युवकों की भी पहचान कर ली गई है। जल्दी ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पकड़े गए विनय यादव को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बाइक चोर को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ नेबुआ नौरंगिया धर्मेंद्र सिंह, एसआई राजेश कुमार व सभाजीत सिंह, हेड कांस्टेबल सतनरायन राय, आशीष सिंह, विजय कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed