फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bike stolen from Tilak ceremony

Kushinagar News: तिलक समारोह से बाइक चोरी

Wed, 06 Mar 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 06 Mar 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Bike stolen from Tilak ceremony
रहसू बाजार। चौराखास थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति की बाइक सोमवार की रात चोरी हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नदवा बिशुनपुर गांव निवासी प्रदीप सिंह एक तिलक समारोह में शामिल होने के लिए गये थे। उन्होंने अपनी बाइक गांव निवासी गुड्डू यादव के दरवाजे पर लगाकर समारोह में शामिल होने के लिए चले गये। वापस लौटने पर बाइक गायब थी। उन्होंने अगल बगल के लोगों से पूछताछ की लेकिन पता नहीं चला। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया है कि जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

0
-गोवध मामले में इनामी वांछित गिरफ्तार
पडरौना। पटहेरवा थाना पुलिस टीम ने सोमवार को गाेवध व पशु क्रूरता मामले में फरार चल रहे पंद्रह हजार के इनामिया वांछित को गिरफ्तार किया है। आरोपी अजय कुमार यादव बिहार के जिला गोपालगंज के गोपालगंज थाना क्षेत्र के सहदुल्लेपुर मठिया गांव का निवासी है। पुलिस उसे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई रही है। संवाद
विज्ञापन

0
- सात वांछित गिरफ्तार
पडरौना। थाना जटहांबाजार पुलिस टीम ने मंगलवार को सात वारंटियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सवरु निवासी माधोपुर गांव, सुरेश निवासी अहिरौली सुगौली गांव थाना क्षेत्र को मारपीट और आरोपी दिनेश गोंड़ निवासी गांव माघी कोठिलवा के बैरागी टोला को पाक्सो एक्ट में, आरोपी राधाकृष्ण, शशिप्रताप, त्रिभुवन व राधेश्याम मिश्रा निवासी एकवनही उर्फ भागवतपुर गांव को मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों के गिरफ्तारी के आधार पर कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

00
-अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 13 वारंटी गिरफ्तार
पडरौना। कुशीनगर पुलिस ने मंगलवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में विभिन्न मामलों में तेरह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कनौरा गांव निवासी गोरख प्रसाद, रमेश प्रसाद व नरचोचवा गांव के धर्मपुर टोला निवासी बृजलाल को मारपीट आदि के मामले में गिरफ्तार किया है। रवींद्रनगर थाना पुलिस ने सोहरौना गांव निवासी राममनोहर चौहान मारपीट, मार्ग दुर्घटना में मौत के मामले में, बरवा पट्टी थाना क्षेत्र के रामपुर बरहन गांव के भवानीपुर टोला निवासी मुनीब, थाना क्षेत्र तरयासुजान के हफुआ चतुर्भुज गांव निवासी अनवर हुसैन, बांकखास निवासी बहादुरशाह, चैनपट्टीगगांव निवासी दीपक साहनी, थाना कसया थाना क्षेत्र के सिविल लाइन वार्ड नंबर 8 निवासी राजन, भरौली गांव निवासी उस्मान, वार्ड नंबर 15 सबया गांव निवासी मुन्ना, पिपराझाम छेरहवा निवासी मोहन शर्मा व कुबेरस्थान पुलिस ने थाना क्षेत्र के बरहज गांव निवासी गुड्डू सोनार को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों पर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed