{"_id":"6902672d3ed676af0b0f6968","slug":"bike-seized-for-performing-stunts-with-loud-noise-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-148019-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: धमाकेदार आवाज के साथ स्टंटबाजी पर बाइक सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: धमाकेदार आवाज के साथ स्टंटबाजी पर बाइक सीज
Thu, 30 Oct 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
सपहा। बुधवार को पर्यटन थाना क्षेत्र के कुशीनगर बुद्ध मंदिर मार्ग पर बाइक की साइलेंसर खोलकर तेज आवाज के साथ स्टंटबाजी करना दो युवकों को भारी पड़ गया। वाहन चेकिंग कर रही पर्यटन पुलिस ने बाइक समेत चालक और बाइक सवार को पकड़ लिया। दोनों युवक नाबालिग हैं।
बुधवार को पुलिस ने एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए बाइक सीज कर दी। साथ ही थाना पर्यटन पुलिस टीम ने मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में पैदल गश्त किया और पर्यटकों को सुरक्षा का एहसास दिलाया।
पर्यटन थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि बालिकाओं की स्कूल की छुट्टी के समय बाइक सवार दो युवक तेज धमाकेदार आवाज निकालते स्टंटबाजी करते हुए आते दिखाई दिए।
विज्ञापन
उक्त बाइक को रोका गया तो बाइक पर दो युवक सवार थे। वह बाइक के साइलेंसर खोलकर तेज आवाज भी निकाल रहे थे। वाहन पर इंस्टाग्राम अकाउंट का नाम भी इंगित है।
207 एमवी एक्ट में 8500 रुपये का चालान कर बाइक सीज कर दी गई। दोनों युवक नाबालिग हैं, जिन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष पर्यटन एसआई दिनेश कुमार, मिशन शक्ति प्रभारी एसआई राणा प्रताप पाल, सिपाही प्रवीण कुमार, महिला सिपाही पूजा शामिल रही।