{"_id":"69b1dbd566bc0d00c109fad6","slug":"bike-riding-father-and-son-injured-in-road-accident-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-156203-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र घायल
Thu, 12 Mar 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
कसया सीएचसी में घायलों की जानकारी लेते एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल। संवाद
कसया/मल्लूडीह। एनएच-28 स्थित भैंसहा गांव के पास बुधवार को किसी वाहन की चपेट में आने से पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की सूचना पर आई पुलिस ने दोनों को कसया सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज चल रहा है।
हाटा थाना क्षेत्र के रामपुर सोहरौना गांव के केवही टोला निवासी खुसरो (30) पिता इजहार (56) को बाइक से लेकर कसया से घर लौट रहे थे। भैंसहा गांव के पास पीछे से आ रहे वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन की गति इतनी तेज थी कि बाइक सवार पिता-पुत्र बाइक समेत करीब 50 मीटर तक घिसटते चले गए। सूचना पर अस्पताल पहुंचे कसया एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल ने घायलों का हाल जाना और दोनों को स्वयं मेडिकल काॅलेज रविंद्रनगर ले गए। मेडिकल कॉलेज में उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। संवाद