{"_id":"6a023cdb3c7efb7f4d0a293e","slug":"bike-riding-couple-injured-in-collision-with-truck-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-159588-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल
Tue, 12 May 2026 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 12 May 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
जोकवा बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के जोकवा ओवरब्रिज पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को पीछे से टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। चालक ट्रक लेकर भाग गया।
जानकारी के अनुसार, रमाशंकर अपनी पत्नी पुष्पा देवी के साथ धुरिया कोट से रिश्तेदारी में कसया जा रहे थे।
सुबह करीब नौ बजे वे जोकवा ओवरब्रिज पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। स्थानीय लोग जब तक ट्रक को रोकने का प्रयास करते, चालक वाहन लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची मधुरिया चौकी पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया।चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
महिला की हालत चिंताजनक है। बताया जा रहा है कि रमाशंकर हेलमेट नहीं पहने थे। दरोगा राहुल कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।