{"_id":"6797ce107466f2c9db09f4db","slug":"bike-riding-couple-hit-by-truck-woman-dies-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-131004-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बाइक सवार दंपती को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बाइक सवार दंपती को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत
Mon, 27 Jan 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 27 Jan 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
हाटा। फोरलेन हाईवे सोमवार को हाटा में ओवरब्रिज पर बाइकसवार दंपती को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में महिला की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची हाटा कोतवाली की पुलिस ने ठोकर मारने वाले ट्रक और उसके चालक को पकड़ कर थाने भिजवा दिया। हाटा कोतवाली क्षेत्र की अर्जुन डुमरी गांव के ओमप्रकाश गोड़ पत्नी शशि कुमारी देवी उम्र 50 वर्ष को बाइक से लेकर हाटा से गोरखपुर की ओर जा रहे थे। अभी वह करीब एक बजे हाटा में फोरलेन ओवरब्रिज के ऊपर पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में शशि देवी बुरी तरह से घायल हो गईं, पति को भी चोटें आईं। मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हाटा सीएचसी पहुंचवाया। जहां शशि कुमारी देवी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पति काे उपचार कर उन्हें छुट्टी दे दी।
कोतवाल सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि ट्रक और चालक दोनों पुलिस कब्जे में है।
विज्ञापन
कोतवाल सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि ट्रक और चालक दोनों पुलिस कब्जे में है।