फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bike riding couple and son die in collision with tanker, daughter critical

Kushinagar News: टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दंपती व बेटे की मौत, बेटी गंभीर

Wed, 17 Jun 2026 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 17 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Bike riding couple and son die in collision with tanker, daughter critical
मृतक रामलखन मद्धेशिया,पत्नी शशिकला,पुत्र रौनक की फाइल फोटो।
-मदनपुर देवी के दर्शन जा रहा था गोरखपुर के पिपराइच का परिवार
विज्ञापन

-रामकोला के खोटही निर्भया गांव के पास मोड़ पर हुआ हादसा
रामकोला/लक्ष्मीगंज (कुशीनगर)। रामकोला थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुबह मदनपुर देवी के दर्शन करने जा रहे बाइक सवार दंपती व बेटे की मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। वह मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में जीवन और मौत से जूझ रही है। हादसा नेबुआ नौरंगिया-कप्तानगंज मार्ग पर खोटही निर्भया गांव के पास टैंकर की टक्कर से हुआ। बाइक सवार हेलमेट पहना था, लेकिन टक्कर इतनी भीषण थी कि हेलमेट और सिर के चिथड़े उड़ गए।
गोरखपुर जिले के पिपराइच नगर पंचायत के वार्ड संख्या-17 शास्त्रीनगर निवासी रामलखन मद्धेशिया (38) अपनी पत्नी शशिकला (35), पुत्र रौनक (11) और पुत्री लाडो (14) के साथ मंगलवार सुबह करीब सात बजे घर से एक ही बाइक से बिहार प्रांत के बगहा जिले के मदनपुर देवी मंदिर में दर्शन के लिए घर से निकले। सुबह करीब आठ बजे अभी नौरंगिया-कप्तानगंज मार्ग पर खोटही निर्भया गांव के समीप अंधे मोड़ के पास सामने से तेज गति से आ रहे टैंकर ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में रामलखन, उनकी पत्नी शशिकला और पुत्र रौनक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बेटी लाडो गंभीर रूप से घायल हो गई है। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। टैंकर के नीचे फंसे बाइक सवारों को लोगों ने काफी मशक्कत के बाद निकाला और लाडो को सीएचसी पर भेजा। प्राथमिक इलाज के बाद डाॅक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूचना पर आई पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


-
जहां हादसा हुआ है वहां पर अंधा मोड़ है। टैंकर की गति तेज होने के कारण हादसा होने की बात जांच में सामने आई है। तीनों शव को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के भाई गणेश मद्धेशिया की तहरीर पर टैंकर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। -बीके सिंह, सीओ खड्डा

मृतक रामलखन मद्धेशिया,पत्नी शशिकला,पुत्र रौनक की फाइल फोटो।

मृतक रामलखन मद्धेशिया,पत्नी शशिकला,पुत्र रौनक की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed