फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bike riding aunt and nephew died in collision with DCM, three injured

Kushinagar News: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार मामी-भांजे की मौत, तीन घायल

Sat, 30 Mar 2024 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 30 Mar 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Bike riding aunt and nephew died in collision with DCM, three injured
कसया/पकवाइनार। कुशीनगर पुलिस चौकी के पास अनियंत्रित डीसीएम ने शुक्रवार की शाम दो बाइकों में टक्कर मार दी। एक बाइक पर सवार मामी और भांजे की मौत हो गई, जबकि मामा और दूसरे बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया है। घायलों का कसया सीएचसी में पुलिस की मौजूदगी में इलाज हुआ। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के पिपरइचा निवासी रविंद्र राजभर (32) पत्नी रीना देवी (28) और भांजे विनीत (07) को बाइक से लेकर शुक्रवार की दोपहर कुशीनगर घूमने आ रहे थे। कुशीनगर पुलिस चौकी के सामने हाईवे पर पहुंचे थे कि गोरखपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने रविंद्र की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज हुई कि बाइक पर सवार विनीत और रीना गिर गए और डीसीएम का पहिया इनके ऊपर चढ़ने से दोनों की मौत हो गई। जबकि रविंद्र की बाइक सामने चल रही बाइक से टकरा गई। इस बाइक पर सवार हाटा कोतवाली क्षेत्र के मुजहाना निवासी नरेंद्र पाल (45) और संजीप (38) घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

विनीत की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद डीसीएम लेकर चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डीसीएम चालक की लापरवाही से हादसा हुआ। इसकी खबर मिलते ही रविंद्र राजभर के घर वाले भी पहुंच गए। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डीसीएम को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जिद पर भांजे को भी बैठा लिया बाइक पर
-पत्नी और भांजे को खोने के बाद मामा रविंद्र राजभर का रो रो कर बुरा होल हो गया था। वह कह रहे थे कि पत्नी के साथ बाइक से कुशीनगर आने के लिए निकले तो विनीत भी साथ में चलने की जिद करने लगा। मना करने के बाद भी नहीं माना। उसे भी साथ ले लिया। लेकिन, भगवान को कुछ और ही मंजूर था। रविंद्र को क्या मालूम था कि रास्ते में मौत इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed