{"_id":"68867f107636602f560e1ff0","slug":"bike-riders-ran-away-with-jewelry-on-the-pretext-of-cleaning-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-142397-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सफाई के बहाने जेवर ले भागे बाइक सवार उच्चके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सफाई के बहाने जेवर ले भागे बाइक सवार उच्चके
Mon, 28 Jul 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव रजवटिया (पश्चिम टोला) में शनिवार को बाइक सवार युवकों ने आभूषण के सफाई के बहाने महिला व उसके बेटी को झांसे में लेकर आभूषण लेकर भाग गए। महिला की बेटी ने जब युवकों के दिए गए पोटली को खोला तो उसमें कागज के दो टुकड़े मोड़कर रखे मिले। सूचना पर पहुंची पीआरवी व पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रविवार को पीड़ित महिला सीता देवी पत्नी मदन राव ने पुलिस को तहरीर दिया है। उसनेे बताया कि बाइक सवार दो युवक घटना की दोपहर में उसके दरवाजे पर आए और अपने को एक कंपनी के प्रचार करने वाला एजेंट बताया। उन्होंने महिला से कहा कि वह सर्फ का नमूना देखकर लोगों से आर्डर लेकर दूसरे दिन सर्फ देते हैं। पहले सर्फ की गुणवक्ता दिखाते हैं।
महिला की बेटी भी घर से बाहर आई तो उससे इन युवकों ने कहा कि घर में कोई पीतल की बर्तन हो तो लाओ, उसे वह इस सर्फ से साफ कर दिखाते हैं। महिला की बेटी पूजा घर से दो पीतल की लोटा लेकर आई। इसे युवक साफ कर चमका दिए। फिर महिला से कहे कि इस सर्फ से चांदी व सोने के आभूषण भी साफ किए जा सकते हैं। महिला ने अपने पांव की पाजेब साफ करने की दी। वह भी बिल्कुल नया और चमकने लगा। इसके बाद महिला अपने सोने के दो मंगलसूत्र साफ करने की दी। इससे वह उस पाउडर नूमा सर्फ से साफ करने लगे और महिला की बेटी से पानी मांगा। बेटी जैसे ही घर में पानी लाने गई कि दोनों युवक ने एक प्लास्टिक की पैकेट को पिच कर महिला को दे दिया और कहा कि इसे फ्रीज में रख दीजिए।
विज्ञापन
सुबह मंगलसूत्र निकालिएगा। इस के बाद बाइक से फरार हो गए। महिला की बेटी करीब दस मिनट बाद मंगलसूत्र देखने को मांगी तो महिला उसे उस प्लास्टिक की पैकेट दी। जब खोली तो उसमें कागज के दो टुकड़ा मिला। फिर मां-बेटी शोर कर रोने लगी। बाद में ग्रामीणों के कहने पर पीआरवी व पुलिस को सूचना दी।थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया कि मामला सज्ञान में हैं। जांच की जा रही है।