{"_id":"66e775abd18c65595e045534","slug":"bike-rider-serious-after-being-hit-by-car-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-123222-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कार की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कार की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर
Mon, 16 Sep 2024 05:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 16 Sep 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। कस्बे के ओवरब्रिज चौराहे के समीप कार की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
बिहार निवासी एक अज्ञात युवक तमकुहीराज कस्बे से रविवार की देर शाम कहीं जा रहा था। इसी दौरान ओवरब्रिज चौराहे के समीप गुजर रही एक कार की चपेट में आकर वह गंभीर रुप से घायल हो गया। सीएचसी से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। युवक के पास से कोई ऐसा कागजात नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। संवाद