{"_id":"631242be2e0b631cd6706299","slug":"bike-rider-injured-after-colliding-with-tempo-kushinagar-news-gkp4491664127","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो में टकराकर बाइक सवार युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो में टकराकर बाइक सवार युवक घायल
विज्ञापन
टेंपो में टकराकर बाइक सवार युवक घायल
मथौली बाजार। हाटा-कप्तानगंज मार्ग स्थित पकड़ी मदरहां गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास खड़े टेंपो में बाइक लेकर टकराने से दो युवक घायल हो गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह से उनको सीएचसी मथौली पहुंचाया। वहां एक की हालत गंभीर बताकर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट नहीं पहना था।
शुक्रवार की शाम देवरिया निवासी जयकिशन (18) और अर्जुन चौरसिया (18) मथौली बाजार में किसी रिश्तेदार से मिलने गए। वहां से दोनों बाइक से वापस देवरिया लौट रहे थे। अभी वे पकड़ी मदरहां गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचे ही थे कि अनियंत्रित होकर उनकी बाइक सड़क पर खड़े एक टेंपो से टकरा गई। इससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौजूद लोगों ने घायलों को सीएचसी मथौली भेजवाया, जहां जयकिशन की हालत गंभीर देख डॉक्टर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया, जबकि अर्जुन को उपचार के बाद डॉक्टरों ने घर भेज दिया।