{"_id":"6987948f19152f49950953a3","slug":"bike-rider-dies-in-road-accident-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-154314-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
Sun, 08 Feb 2026 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
हाटा। हाटा कोतवाली क्षेत्र के देवकली चौराहे पर शनिवार की शाम सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अमरनाथ वर्मा (45) पुत्र निवासी सवना लक्ष्मण, थाना गौरी बाजार, जनपद देवरिया के रूप में हुई है। वह हाटा के देवकली चौराहे पर मकान बनाकर रह रहे थे।
जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम घर के सामने एक बाइक से अमरनाथ वर्मा को जोरदार टक्कर लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए हाटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां शाम करीब सात बजे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि अमरनाथ वर्मा दो माह पहले ही विदेश से घर लौटे थे। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। कोतवाल संजय दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।