{"_id":"664a4d0e92a89b496f0c1a84","slug":"bike-rider-dies-in-collision-with-bolero-two-injured-kushinagar-news-c-7-1-gkp1014-563654-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बोलरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बोलरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल
Mon, 20 May 2024 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 20 May 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
मथौली। कस्बा के वार्ड नंबर 16 सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर लोहेपार घिवही चौराहे पर रविवार की रात करीब दस बजे बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोग उन्हें सीएचसी मथौली ले गए, जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दोनों घायलों का इलाज चल रहा है।
सूरज ( 48) निवासी भिसंभरपुर टोला फेकुअहिया थाना चौरीचौरा, प्रेम (48) और गुड्डू (32) निवासी मुजरी थाना पनियरा जिला महराजगंज रविवार की रात करीब दस बजे हाटा की तरफ से कप्तानगंज जा रहे थे। वे अभी लोहेपार घिवही चौराहे के पास सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। जब तक वहां लोग पहुंचे, उससे पहले बोलेरो चालक बोलेरो लेकर भाग गया। आसपास के लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी मथौली भेजवाया, जहां डॉक्टर ने सूरज को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों का इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी है।