फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bike rider dies due to collision with pickup

Kushinagar News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Wed, 05 Feb 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 05 Feb 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to collision with pickup
नेबुआ नौरंगिया। क्षेत्र के नौरंगिया गांव के खास टोला निवासी जितेंद्र शर्मा (35) का देवरिया जाते समय मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि अगर बाइक सवार हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच जाती, क्योंकि सिर में अधिक चोट लगी थी। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के अंतर्गत नौरंगिया गांव के खास टोला निवासी जितेंद्र शर्मा (35) पुत्र लक्ष्मी मंगलवार की सुबह 9 बजे बाइक से किसी काम के सिलसिले में देवरिया जा रहा था। अभी वह रामपुर कारखाना के पांडेय छपरा चौराहे पर पहुंचा ही था कि पीछे से तेज गति से आ रहे पिकअप ने अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मार दी और फरार हो गया। जितेन्द्र के सिर में गंभीर चोट और अधिक रक्तस्राव होने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यदर्शियों का कहना है बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं पहना था, अगर पहना होता तो उसकी जान बच गई होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed