{"_id":"6a3c3d9327c8eec6930fed09","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-tractor-trolley-kushinagar-news-c-205-1-ksh1048-162407-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
Thu, 25 Jun 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
जानकीनगर। मंगलवार की देर रात रविंद्रनगर से घर लौट रहे बाइक सवार रंजीत वर्मा (25) की कसया थाना क्षेत्र के बाड़ीपुल चौराहे के समीप ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
कसया थाना क्षेत्र के शामपुर हतवा निवासी रंजीत वर्मा (25) पुत्र स्वर्गीय उमेश वर्मा मंगलवार देर रात बाइक से रविंद्रनगर से अपने घर आ रहे थे। बाड़ीपुल चौराहे के समीप भिक्कुछपरा मोड़ के पास खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से उन्हें मेडिकल कालेज रविंद्रनगर भिजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।परिजन उन्हें एंबुलेंस से गोरखपुर ले जा रहे थे। कसया से आगे बढ़ने पर हालत अत्यंत नाजुक हो गई। घर वाले वापस मेडिकल कालेज रविंद्रनगर लेकर आ गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
रंजीत तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उनकी माता प्राथमिक विद्यालय शामपुर हतवा में रसोइया हैं। बताया जा रहा है कि रंजीत अपने बड़े भाई के विवाह की तैयारियों के सिलसिले मे रविंद्रनगर गया था। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राॅली को थाने लाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।