फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bike rider dies after being hit by pickup

कुशीनगर: पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, मचा हड़कंप

Sun, 12 Feb 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 12 Feb 2023 11:51 PM IST
सार

सूचना मिलते ही मृतक के पिता वकील सिंह मौके पर पहुंचे और पुत्र के शव का पहचान की। इस संबंध में अहिरौली बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक रामदरश आर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by pickup
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के हाटा-पिपराइच मार्ग पर रविवार की शाम करीब साढ़े चार बजे पिकअप की चपेट में आने से बाइकसवार एक युवक की मौत हो गई। युवक गोरखपुर जिले के पिपराइच क्षेत्र का रहने वाला था।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के गांव इस्लामपुर निवासी संदीप सिंह (22) अपनी बाइक से किसी मित्र के घर जा रहे थे।

वह पिपराइच की तरफ से हाटा की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह हाटा-पिपराइच मार्ग पर सेंदुआर में स्थित एक मैरिज हाल के गेट के सामने पहुंचे, तभी पिकअप की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह हेलमेट पहने थे।
विज्ञापन


सूचना पर अहिरौली बाजार पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृत युवक की जेब में रखे आधार कार्ड से उसकी पहचान की। वह गोरखपुर जनपद के पिपराइच थाना अंतर्गत ग्राम सभा इस्लामपुर के निवासी थे। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही मृतक के पिता वकील सिंह मौके पर पहुंचे और पुत्र के शव का पहचान की। इस संबंध में अहिरौली बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक रामदरश आर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed