{"_id":"6298604963019d12d52d7589","slug":"bike-rider-collides-with-parked-truck-one-dead-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar Accident: बाइक सवार ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar Accident: बाइक सवार ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर
Thu, 02 Jun 2022 12:31 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:31 PM IST
सार
पुलिस ने दोनों घायलों को दुदही सीएचसी में ले गई, जहां एक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया और घायल अशोक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही ब्लाक मुख्यालय के निकट बाइक सवार ने खड़े ट्रक में ठोकर मार दिया, जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे दुदही सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक, विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जंगल लुअठहा निवासी विजय पुत्र रामसकल अपने नाना के घर अमही में रहता था, जो बुधवार की रात अशोक पुत्र शंकर ग्राम भुवाल पट्टी थाना ठकरहा जिला पश्चिमी चंपारण के साथ मरचहवा बिहार में बाइक से विवाह में गया था। गुरुवार भोर में करीब 3 बजे के आसपास वापस आ रहे थे कि दुदही ब्लाक मुख्यालय के पास खड़े ट्रक से टकरा गए।
विज्ञापन
ब्लाक पर तैनात सिपाहियों ने थाने पर सूचना दी। पुलिस दोनों को दुदही सीएचसी में ले गई, विजय को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया और घायल अशोक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन