{"_id":"5f240ecf8ebc3e9fac42005f","slug":"bike-lifter-arrested-kushinagar-news-gkp360128588","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की तीन बाइक के साथ लिफ्टर को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की तीन बाइक के साथ लिफ्टर को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की तीन बाइक के साथ लिफ्टर को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
पडरौना। चोरी की तीन बाइक के साथ एक वाहन चोर को पकड़ने में पडरौना कोतवाली की पुलिस को सफलता मिली है। कोतवाली पुलिस ने उसे वाहन चेकिंग के दौरान शुक्रवार को पडरौना नगर के अंबे चौक से गिरफ्तार किया। पुलिस उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
एसपी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि एएसपी अयोध्या प्रसाद सिंह और सीओ सदर फूलचंद कन्नौजिया की देखरेख में पडरौना कोतवाली पुलिस शुक्रवार को वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान अंबे चौक पर यह वाहन चोर पकड़ा गया। यह पडरौना कोतवाली क्षेत्र के ही बेलवा चुंगी का निवासी है। यह फर्जी नंबर प्लेटयुक्त बाइक के साथ पकड़ा गया। इसकी निशानदेही पर चोरी की दो और बाइक बरामद की गईं। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। उसे गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल पवन कुमार सिंह, एसआई अवनीश कुमार सिह, कांस्टेबल अनिल कुमार सिंह, विकास यादव शामिल थे।