फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bike hits cyclist, death

Kushinagar News: बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौत

Sun, 06 Jul 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 06 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Bike hits cyclist, death
रामकोला। नगर के रामकोला-कसया मार्ग पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने शुक्रवार की रात लगभग साढ़े दस बजे बाइक एवं साइकिल सवार के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में साइकिल सवार किशोर की मृत्यु हो गई तथा बाइक चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रामकोला सीएचसी पर इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज रविंद्र नगर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रामकोला नगर के वार्ड नंबर 6 अनसुईया नगर निवासी करण कुमार रौनियार (15) पुत्र दिनेश कुमार रौनियार अपने छोटे भाई को ढूंढ़ते हुए वार्ड नंबर 21 मां काली मंदिर गया था। वहीं मस्जिद के पास ताजिया देख रहे भाई से मिलकर वह साइकिल से घर जा रहा था। स्टेट बैंक के सामने पीछे से तेज गति आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। इससे साइकिल सवार करण की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वार्ड नंबर 21 मां काली मंदिर निवासी बाइक सवार विष्णु खरवार (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए रामकोला सीएचसी पर भर्ती कराया गया जो गंभीर स्थिति देख इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed