{"_id":"68b8a034046de1bc6e049282","slug":"bike-got-hit-by-truck-during-overtaking-middle-aged-man-died-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-144667-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ओवरटेक के दाैरान ट्रक की चपेट में आई बाइक, अधेड़ की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ओवरटेक के दाैरान ट्रक की चपेट में आई बाइक, अधेड़ की माैत
Thu, 04 Sep 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
हाटा। गोरखपुर से इलाज कराकर बाइक से घर जा रहा एक व्यक्ति हाटा स्थित हाईवे पर ट्रक की चपेट में आ गया। आसपास के लोग उसे अभी अस्पताल भेजवाने की तैयारी कर रहे थे, इस बीच उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हालाकि बाइक चला रहा युवक बाल-बाल बच गया।
जटहां बाजार थाना क्षेत्र के पुरनहा गांव निवासी 49 वर्षीय राजेश कुशवाहा की तबीयत खराब रहती थी। उनका इलाज गोरखपुर एम्स में चल रहा था। बुधवार को वह अपने बेटे के दोस्त अशोक को साथ लेकर बाइक से गोरखपुर एम्स में इलाज के लिए गए हुए थे। वहां डॉक्टर को दिखाने के बाद वे अपने घर वापस लौट रहे थे। हाटा कोतवाली से करीब 100 मीटर आगे बढ़े थे कि ओवरटेक करने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक की चपेट में आ गई।
घटना में बाइक पर बैठे राजेश कुशवाहा गिरकर ट्रक के पहिए के नीचे आ गए। पहिया उनके ऊपर चढ़ने की वजह से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोग उन्हें अस्पताल भेजवाने का इंतजाम अभी कर ही रहे थे, तब उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं बाइक चला रहे अशोक को चोट नहीं आई। वह सुरक्षित बच गया।
विज्ञापन
प्रभारी कोतवाल मंगेश मिश्रा ने बताया कि शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य कार्रवाई की जा रही है।