{"_id":"66244d045f7a8f0adb0196a4","slug":"bike-fell-into-pit-youth-died-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-115717-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गड्ढे में गिरी बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गड्ढे में गिरी बाइक, युवक की मौत
Sun, 21 Apr 2024 04:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 21 Apr 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के सलेमगढ़-तिनफेड़िया मार्ग पर मुकुंदपुर गांव के समीप अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में जा गिरी। बाइक सवार बिहार निवासी 23 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने युवक को सीएचसी तमकुहीराज पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं पहना था।
बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बसहिया बिस्सा निवासी जालंधर ठाकुर (23) बरात में शामिल होने बाइक से सलेमगढ़-तिनफेड़िया मार्ग से मठिया श्रीराम गांव जा रहा था। मुकुंदपुर गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीछे से आए बोलेरो सवार लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव का पंचनामा कराकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।