{"_id":"680fd66df316032605003114","slug":"bike-driver-injured-in-the-accident-died-during-treatment-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-136493-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हादसे में घायल बाइक चालक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हादसे में घायल बाइक चालक की इलाज के दौरान मौत
Tue, 29 Apr 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। हाटा पिपराइच मार्ग पर शनिवार को देर रात करीब दस बजे तुर्कडीहा गांव के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसमें बाइक चालक युवक की मेडिकल कालेज गोरखपुर में इलाज के दौरान सोमवार को भोर में करीब चार बजे मौत हो गई।
हाटा कोतवाली क्षेत्र के गांव घोरटप भिसवा निवासी नीतिन चौहान (22), अजय चौहान (20) एक ही बाइक से सिर में बिना हेलमेट लगाए शनिवार को देर रात करीब दस बजे अहिरौली बाजार के तरफ से घर जा रहे थे।अभी अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव तुर्कडिहा के सामने पहुंचे थे तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास के लोगों ने इस दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से एम्बुलेंस से दोनों घायलों को हाटा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजवाया। जहां से बाइक चालक नितिन चौहान की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार कर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। सोमवार को भोर इलाज के दौरान नीतिन चौहान की मौत हो गई। इसकी मौत के बाद घर वालों में चीख पुकार मच गई।