फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bike collides with tree, uncle and niece die

Kushinagar News: पेड़ से टकराई बाइक, चाचा-भतीजी की मौत

Fri, 31 May 2024 04:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 31 May 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with tree, uncle and niece die
साखोपार। पेड़ में बाइक टकराने से चाचा-भतीजी की मौत हो गई। दोनों बिहार के पश्चिमी चंपारण के रहने वाले थे। देवरिया से भतीजी को परीक्षा दिलाकर लौटते समय कसया-पडरौना मार्ग पर बहोरापुर गांव के पास हादसा बृहस्पतिवार की शाम को हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसकी खबर मिलते ही पोस्टमार्टम हाउस पर गांव वालों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के पश्चिमी चंपारण जिले के भैरवगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर वार्ड निवासी विवेक सिंह (35) अपनी भतीजी वैष्णवी कुमारी (22) को बृहस्पतिवार की सुबह बाइक से देवरिया के एक पीजी कॉलेज में बीएससी जंतु विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा दिलवाने गए थे। परीक्षा के बाद भतीजी को लेकर घर लौट रहे थे। कसया थाना क्षेत्र के बहोरापुर गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। विवेक सिंह के मोबाइल से पुलिस ने उसके पिता को हादसे की सूचना दी। इसकी खबर मिलते ही परिवार के लोग पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। कसया इंस्पेक्टर गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि पेड़ में बाइक टकराने से हादसा हुआ है। घर वालों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed