{"_id":"66b5603705b8e4ca4d02a287","slug":"bike-collides-with-culvert-youth-dies-two-serious-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-121262-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पुलिया से टकराई बाइक, युवक की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पुलिया से टकराई बाइक, युवक की मौत, दो गंभीर
Fri, 09 Aug 2024 05:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 09 Aug 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
उजारनाथ। रिश्तेदार के घर जा रहे पिता-पुत्र की बाइक पुलिया से टकरा गई। इलाज के दौरान बेटे की मौत हो गई, जबकि मेडिकल कॉलेज में भर्ती इसके पिता और रिश्तेदार की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज हुई कि युवक पुलिया के बीच में फंस गया।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के सिंदुरिया निवासी सुग्रीव यादव (55), उनका पुत्र आनंद उर्फ नवमी यादव (23) व तुर्कपट्टी थाना के गांव निवासी रिश्तेदार एक बाइक से कटेया थाने के गांव बहेराव (बिहार) रिश्तेदारी में जा रहे थे। पटहेरिया-समउर मार्ग पर उनकी बाइक बिहार बुजुर्ग के पास अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक पुलिया से टकरा गई। टक्कर इतना जोरदार था कि बाइक पर बैठे पिता व रिश्तेदार बाइक से करीब बीस मीटर दूर सड़क पर गिर गए। जबकि बाइक चला रहा आनंद उर्फ नवमी यादव बाइक और पुलिया के बीच फंस गया। हेलमेट नहीं होने के कारण आनंद उर्फ नवमी यादव के सिर पर गंभीर चोट आई और वह अचेत हो गया। ग्रामीणों के सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी फाजिलनगर भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान आनंद उर्फ नवमी यादव की मृत्यु हो गई जबकि पिता व रिश्तेदार जीवन व मौत से जूझ रहे हैं।