{"_id":"6937158f2fa8909e3c04dfcc","slug":"bike-collides-with-a-truck-parked-on-the-road-two-youths-die-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-150340-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सड़क पर खड़ी ट्रक में टकराई बाइक, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सड़क पर खड़ी ट्रक में टकराई बाइक, दो युवकों की मौत
विज्ञापन
रामकोला। बिहार प्रांत के पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी दो युवकों की बाइक सड़क पर खड़े ट्रक से रविवार की देर रात टकरा गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवार युवकों की मौत हो गई।
युवक गोरखपुर से दवा खरीदकर लौट रहे थे। घना कोहरा होने के कारण रामकोला नगर के धर्म समधा मंदिर के समीप हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार एक्सल टूटने के कारण ट्रक सड़क पर खड़ी थी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। हादसे के दौरान युवक सिर में हेलमेट नहीं लगाए थे।
पश्चिमी चंपारण जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बेतिया शहर के बंधु छपरा निवासी अनीत झां (28), पश्चिमी चंपारण के नवलपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 पिपरहिया निवासी अंबेडकर ठाकुर (24) एक निजी कंपनी में सेल्समैन थे। रविवार को दोनों अनीत झा के परिवार के किसी सदस्य का दवा लाने गोरखपुर गए थे। दवा लेकर लौटते समय रात हो गई। अभी वह रामकोला थाना क्षेत्र के धर्म समधा मंदिर के समीप पहुंचे थे कि पहले से सड़क पर खड़ी ट्रक में बाइक टकरा गई। हादसे में अनीत की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने अंबेडकर ठाकुर को सीएचसी पर भेजवाया। सिर में गंभीर चोट होने के कारण डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार रात में कोहरा होने के कारण ट्रक दिखाई नहीं दिया और बाइक ट्रक से टकरा गई। ट्रक एक्सल खराब होने के कारण सड़क के किनारे खड़ी थी। सूचना पर भोर में परिजन थाने पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि दोनों की शादी नहीं हुई थी। दोनों दोस्त थे, एक ही कंपनी में सेल्समैन का काम करते थे। अनीत झा के भाई मिट्ठू ने बताया कि अनीत से रात करीब नौ बजे बात हुई तो बताया कि भोजन करके आऊंगा, आने में देर रात हो जाएगी। रात को 11 बजे से इसके मोबाइल पर फोन करने पर पता चला कि दुर्घटना हो गई है। इसके बाद रात को ही दोनों के परिवार के सदस्य रामकोला के लिए चल दिए। कोहरा होने के कारण आने में देर हो गई। दोनों युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। थानाध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।