{"_id":"6251c58be352d72e38667c48","slug":"bijalee-katautee-aur-lo-voltej-kee-samasya-kushinagar-news-gkp4328094167","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी शुरू होते ही बढ़ी बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी शुरू होते ही बढ़ी बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी शुरू होते ही बढ़ी बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या
नगर के छावनी में सबसे अधिक है लो वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या
छावनी में लगेगा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर
पडरौना। गर्मी शुरू होते ही शहर में बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या बढ़ गई है। इससे उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। सबसे अधिक परेशानी व्यापारियों को हो रही है। घरेलू उपभोक्ताओं को वैकल्पिक इंतजाम करना पड़ना रहा है।
पडरौना विद्युत उपकेंद्र से शहर में दुदही, परसौनी कला और जिला उद्योग केंद्र को बिजली आपूर्ति की जाती है। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत बढ़ गई है। लोग कूलर, एसी, रेफ्रिजरेटर और पंखा आदि चलाकर गर्मी से निजात पाने की जुगत में लग गए हैं, लेकिन शहर में जर्जर पोल और तार होने के नाते आए दिन बिजली आपूर्ति के दौरान बार-बार फाल्ट की समस्या आ रही है। फाल्ट को सही करने के नाम पर काफी देर तक बिजली गुल रहती है।
इसके अलावा नगर के छावनी, गायत्री नगर, मुन्ना कॉलोनी, ओंकार वाटिका, तुलसी नगर समेत अन्य मोहल्लों में लो-वोल्टेज की समस्या बढ़ गई है। इससे घरेलू उपभोक्ताओं के साथ व्यवसायियों को परेशान होना पड़ रहा है। बिजली के अभाव में लोग जेनरेटर समेत अन्य वैकल्पिक व्यवस्था कर किसी तरह गर्मी से राहत पाने का प्रयास कर रहे हैं। बिजली गुल रहने के बाद सबसे अधिक परेशानी बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और बीमार लोगों को हो रही है। उपभोक्ताओं ने समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विद्युत निगम के एसडीओ राहुल कुमार द्विवेदी ने बताया कि गर्मी शुरू होने से बिजली की खपत बढ़ी है, इसलिए लो-वोल्टेज और फाल्ट की समस्या आ रही है। शीघ्र ही इन समस्याओं को दूर कर उपभोक्ताओं को अनवरत बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि छावनी में लो वोल्टेज व अन्य समस्याओं से निजात दिलाने के लिए 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाना है। छावनी में कुबेरस्थान रोड पर यह ट्रांसफार्मर एक सप्ताह के अंदर लगा दिया जाएगा।