फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bihar Police arrived in search of the owner of the bike caught in liquor smuggling.

Kushinagar News: शराब तस्करी में पकड़ी बाइक के स्वामी को ढूंढ़ते पहुंची बिहार पुलिस

Mon, 02 Sep 2024 06:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 02 Sep 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
Bihar Police arrived in search of the owner of the bike caught in liquor smuggling.
पिपरा कनक। पटहेरवा थाना क्षेत्र गांव गगलवा में पश्चिमी चंपारण के भितहा थाने की पुलिस शराब के साथ पकड़ी गई बाइक के स्वामी के घर पहुंची। बाइक स्वामी से पूछताछ में पता चला कि उसकी बाइक तीन माह पहले ही पटहेरिया चौराहे से चोरी हो गई थी। इस मामले में युवक ने तहरीर भी दी थी। युवक का आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। पूछताछ करने के बाद बिहार पुलिस लौट गई।
विज्ञापन

बिहार पुलिस ने एक बाइक से आठ पेटी देसी शराब बरामद की है। तस्कर फरार है। जांच में बिहार पुलिस को पता चला कि बाइक कुशीनगर के पटहेरवा थाना क्षेत्र के गगलवा गांव निवासी व्यक्ति की है। बिहार पुलिस रविवार को गगलवा निवासी नीरज कुमार के घर पहुंची तो युवक घर पर ही मिल गया। बिहार पुलिस ने युवक को साथ चलने को कहा तो उसने वजह पूछी। पता चला कि उसकी बाइक से शराब की तस्करी की जाती रही है।
विज्ञापन

यह सुनकर युवक हैरत में पड़ गया और उसने बिहार पुलिस को बताया कि उसकी बाइक तीन माह पूर्व पटहेरिया चौराहे से चोरी हो गई थी। यह सुनने के बाद पुलिस ने मुकदमा से संबंधित जानकारी ली। युवक ने बताया कि उसने पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इस बीच गांव के लोग भी पहुंच गए और युवक की बात का समर्थन करते हुए बाइक चोरी होने की जानकारी दी। ग्राम प्रधान अजीत शर्मा ने इस घटना से पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद पुलिस ने पटहेरवा पुलिस से संपर्क किया और लौट गई। इस संबंध में पटहेरवा थाने के एसएचओ राकेश रोशन सिंह ने बताया कि बिहार पुलिस किसी मामले की जांच के संबंध में आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed