{"_id":"68d5ad731b04b527040544f6","slug":"big-changes-are-possible-only-with-the-strength-of-youth-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-146053-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: युवाओं के बल पर ही बड़े बदलाव संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: युवाओं के बल पर ही बड़े बदलाव संभव
Fri, 26 Sep 2025 04:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 26 Sep 2025 04:40 AM IST
सार
कसया में अभाविप द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में 1220 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों ने युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका और समाज निर्माण में शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन
समारोह को संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय सचिव हरीश द्विवेदी। स्रोत-सोशल मीडिया
विस्तार
कसया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की ओर से जिले के प्रतिभा सम्मान समारोह में 1220 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला संयोजक राजन मद्धेशिया के नेतृत्व में हुआ। जिसकी शुरुआत एनसीसी कैडेट्स द्वारा मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत से हुई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय सचिव हरीश द्विवेदी ने युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि देश में सभी बड़े बदलाव युवाओं के बल पर ही संभव हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी युवाओं को राष्ट्र की असली ताकत बताया है।
विशिष्ट अतिथि डीएम कुशीनगर महेंद्र सिंह तंवर ने युवाओं से जिले के विकास में सक्रिय योगदान का आह्वान किया। मुख्य वक्ता मंडलीय कारागार अधीक्षक अरुण कुमार कुशवाहा ने शिक्षा के साथ समाज व संस्कृति को संवाहक बनाने पर जोर दिया और युवाओं से अपराधमुक्त एवं सुसंस्कृत समाज निर्माण का आह्वान किया। अतिथियों का स्वागत प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. निगम मौर्य ने किया। आभार ज्ञापन जिला प्रमुख डॉ. योगेंद्र प्रताप सिंह ने किया। संचालन विभाग संयोजक अजय कुशवाहा ने किया।
विज्ञापन
इस दौरान जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष किरन जायसवाल, प्रो. गौरव तिवारी, डॉ. वीना कुमारी, डॉ. रितेश सिंह, शैलेंद्र सिंह, निखिल गुप्त, प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, सूर्य प्रभात, दिनेश तिवारी, गार्गी डाली, वासु गोंड, डॉ रजनीश सिंह आदि मौजूद रहे।